शिकोहाबाद में पॉक्सो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mar 13, 2026 - 07:52
0 1
शिकोहाबाद में पॉक्सो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

शिकोहाबाद में पॉक्सो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शिकोहाबाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन पुत्र रामखिलाड़ी, निवासी ग्राम विदरखा थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद करने के लिए 11 मार्च 2026 की रात करीब 1 बजे पुलिस टीम भांडरी नहर पुल के पास पहुंची थी। बताया गया कि झाड़ियों में तमंचा तलाशते समय आरोपी ने अचानक झाड़ी से 315 बोर का तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आरोपी द्वारा दोबारा फायर करने की कोशिश करने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से **01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस और 02 जिंदा कारतूस** बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय शिकोहाबाद भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से भांडरी नहर पुल के पास ले गया और तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में थाना शिकोहाबाद में मुकदमा संख्या 167/2026 धारा 137(2)/65(2) बीएनएस तथा 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User