Kasganj news डी एम व एस पी द्वारा उ0प्र0 उप-निरीक्षक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सम्पन्न कराये जाने से सम्बंधित बैठक हुई आयोजित।

Mar 11, 2026 - 17:44
0 6
Kasganj news डी एम व एस पी द्वारा उ0प्र0 उप-निरीक्षक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सम्पन्न कराये जाने से सम्बंधित बैठक हुई आयोजित।

block-350 block-350

जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में उ0प्र0 उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उ0प्र0 उप-निरीक्षक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सम्पन्न कराये जाने से सम्बंधित बैठक हुई आयोजित।

 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण तत्परता एवं सतर्कता के साथ जिम्मेदारियों का करें निर्वहन- जिलाधिकारी

कासगंज 11 मार्च 2026 जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक पुलिस नागरिक समकक्ष पदो भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद स्तर पर गठित परीक्षा चयन समिति एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के संबंध में शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि दिनांक 14 मार्च से 15 मार्च को दो पालियों में (प्रथम पाली पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक) आयोजित होगी। जनपद में 10 परीक्षा केन्द्र बनायें गये है। प्रत्येक पाली में 3120 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे जनपद में टोटल 12480 अभ्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होगें। उन्होंने बताया कि जनपद में उ0प्र0 उप निरीक्षक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा कुल 10 परीक्षा केन्द्रों पर करायी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एवं अतिरिक्त सहायक केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित प्रश्न पुस्तिकाओं को परीक्षा के दिन कंट्रोल रूम से प्राप्त करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचाने एवं लाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के सकुशल संचालन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एवं अतिरिक्त सहायक केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती परीक्षा केन्द्रवार की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कहा कि ड्यूटी में लगाये गये सभी मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यस्थापक निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन कर लें, किसी भी भ्रम की स्थिति में उसे अभी से क्लियर कर लें। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र का मूवमेन्ट प्रशासन/पुलिस की निगरानी में होगा। सभी परीक्षा केन्द्रों एवं स्ट्रांगरूम में अग्निशमन उपकरणों को लगा दिया जाये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया है कि सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। अधिकारीगण पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ अपने उत्तरदायित्वों को निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगा प्रसाद, सभी सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक, सभी केंद्रों के प्रधानाचार्य, सहित समस्त परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक एवं सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User