जसराना थाना का वार्षिक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Mar 13, 2026 - 07:51
0 3
जसराना थाना का वार्षिक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

block-350 block-350

जसराना थाना का वार्षिक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद के जसराना थाना का वार्षिक निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय तथा साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव, अपराध एवं विवेचना की प्रगति तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को जनसुनवाई के दौरान पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। उपनिरीक्षक सुधीर कुमार को शस्त्रों की जानकारी में उत्कृष्ट कार्य के लिए, महिला मुख्य आरक्षी अनुपमा सिंह को आईजीआरएस कार्य में सराहनीय प्रदर्शन के लिए तथा महिला आरक्षी सुमन भदौरिया को मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User