Kasganj news एलपीजी एवं पैट्रोल व डीजल का अवैध भण्डारण करने वाले एवं अवैध बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

Mar 12, 2026 - 19:21
0 7
Kasganj news एलपीजी एवं पैट्रोल व डीजल का अवैध भण्डारण करने वाले एवं अवैध बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

block-350 block-350

एलपीजी एवं पैट्रोल व डीजल का अवैध भण्डारण करने वाले एवं अवैध बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

कासगंज जनपद में एल०पी०जी० गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के आलोक में समस्त अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी कासगंज तथा समस्त गैस एजेन्सी धारकों के साथ बैठक आहूत की गयी जनपद में पर्याप्त मात्रा में एल०पी०जी० गैस उपलब्ध है, तथा उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से डिलीवरी की जा रही है। एल०पी०जी० गैस का किसी भी स्तर पर दुरूपयोग न होने पाये के दृष्टिगत सभी सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह सघन रूप से सभी गैस एजेन्सीयों के स्टॉक एवं निर्गमन का नियमित रूप से सत्यापन करना सुनिश्चित करें। सभी एजेन्सी धारकों को निर्देशित किया गया कि पारदर्शी रूप से गैस की रिफिल डिलीवरी सुनिश्चित करें, तथा गैस उपभोक्ताओं एवं आम जनमानस के साथ सदव्यवहार स्थापित करेगें तथा गैस की बुकिंग एवं डिलीवरी में आ रहे ऑनलाइन समस्या में उन्हे सहयोग प्रदान करेगें। किसी भी दशा में किसी भी उपभोक्ता के साथ असभ्य व्यवहार नही करेगें। किसी के भी द्वारा किसी भी स्तर पर ऐसे कोई मिथ्या खबर न फैलायी जाए जिससे कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो।जनपद के सभी एल०पी०जी० गैस उपभोक्ताओ से अपील है कि जनपद में एल०पी०जी० गैस की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित हो रही है। किसी भी प्रकार की मिथ्या/अफवाह पर ध्यान न दे नियमानुसार अपने दर्ज मोबाइल नम्बर से गैस की बुकिंग करना सुनिश्चित करें। गैस एजेन्सीधारक द्वारा नियमानुसार गैस रिफिल की डिलीवरी की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए निम्न अधिकारियों से उनके दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है। 1.वी० पी० सिंह बिक्री अधिकारी इण्डेन गैस लि० मो0नं0- 8004651251 2.आर्दश शुक्ला बिक्री अधिकारी बी०पी०सी०एल० गैस लि० मो0नं0-9795223388 3.राहुल शर्मा बिक्री अधिकारी एच०पी०सी०एल० गैस लि० मो0नं0 8839380230

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User