व्हाट्सएप से मिनटों में बुक होगा LPG सिलेंडर, कॉल-SMS की भी सुविधा
व्हाट्सएप से मिनटों में बुक होगा LPG सिलेंडर, कॉल-SMS की भी सुविधा
फर्रुखाबाद। रसोई गैस की संभावित किल्लत को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ग्राहकों के लिए गैस सिलेंडर बुकिंग की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। अब उपभोक्ता कॉल, एसएमएस, मिस्ड कॉल और व्हाट्सएप के जरिए घर बैठे कुछ ही मिनटों में अपना एलपीजी सिलेंडर बुक करा सकते हैं। भारत गैस के लिए कॉल या व्हाट्सएप से बुकिंग भारत गैस के ग्राहकों के लिए कंपनी ने 24 घंटे चलने वाला टोल-फ्री नंबर 1800-22-4344 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके गैस रिफिल बुक कराई जा सकती है या शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग के लिए इसी नंबर को मोबाइल में सेव करके “Hi” मैसेज भेजना होगा।
एसएमएस से बुकिंग करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर ‘LPG’ लिखकर भेजना होगा। इंडेन गैस के उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल करके किसी भी समय गैस रिफिल बुक करा सकते हैं। व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग के लिए 92296 92296 पर मैसेज भेजना होगा। इसके अलावा किसी भी समस्या या सुझाव के लिए ग्राहक [customercare@indianoil.co.in](mailto:customercare@indianoil.co.in)** पर ई-मेल भी कर सकते हैं।
एचपी गैस: मिस्ड कॉल से होगी बुकिंग एचपी गैस के ग्राहकों के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-3555 उपलब्ध है। इसके अलावा 94936 02222 पर मिस्ड कॉल देकर भी सिलेंडर बुक कराया जा सकता है। व्हाट्सएप यूजर्स 92222 01122 पर मैसेज भेज सकते हैं। वहीं एसएमएस या आईवीआरएस के जरिए बुकिंग के लिए 88888 23456 पर ‘HPGAS’ लिखकर भेजना होगा। डिजिटल सुविधाओं के चलते अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने या लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन के जरिए घर बैठे ही गैस सिलेंडर की बुकिंग आसानी से की जा सकती है।
