पुलिस भर्ती परीक्षा: बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने-भोजन की व्यवस्था

Mar 13, 2026 - 22:03
0 4
पुलिस भर्ती परीक्षा: बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने-भोजन की व्यवस्था

block-350 block-350

पुलिस भर्ती परीक्षा: बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने-भोजन की व्यवस्था

फर्रुखाबाद/ जनपद में 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए समाजसेवी एवं फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भईयन मिश्रा द्वारा निःशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। बताया गया कि परीक्षा के लिए जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। भईयन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान उनकी टीम द्वारा बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रुकने, चाय-नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की जाती रही है। इस बार होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भी ऐसी ही व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो और वह आराम से परीक्षा दे सके।

उन्होंने बताया कि कई अभ्यर्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, जिनके पास होटल या किराए के कमरे लेने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होते। ऐसी स्थिति में उन्हें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या दुकानों की पट्टियों पर रात गुजारनी पड़ती है, जिससे वे ठीक से आराम नहीं कर पाते और परीक्षा भी प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए उनकी टीम पिछले कई वर्षों से परीक्षार्थियों की सहायता करती आ रही है। इस बार लगभग 500 से अधिक परीक्षार्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। उनके लिए विशंभर दयाल धर्मशाला नुनहाई, हिंदी भवन, सिंधी धर्मशाला और ब्राह्मण धर्मशाला सहित कई स्थानों पर रुकने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां ठहरने वाले परीक्षार्थियों को निःशुल्क भोजन, चाय-नाश्ता और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी दी जाएंगी।

छात्राओं के लिए अलग से सुरक्षित व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था को सफल बनाने में नीशू दुबे, अंगद पांडे उर्फ कोमल, मोहित खन्ना, ओमनिवास पाठक, आलोक मिश्रा, लकी गुप्ता, नीरज गुप्ता, राजा मिश्रा, लवि सक्सेना, नीरज दुबे, दिलीप कुमार, रामजी मिश्रा, शाहिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User