नगला जौ गांव में विकास कार्य ठप, गलियों में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान

Mar 13, 2026 - 22:02
0 3
नगला जौ गांव में विकास कार्य ठप, गलियों में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान

block-350 block-350

नगला जौ गांव में विकास कार्य ठप, गलियों में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान

एटा। ब्लॉक जैंथरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला जौ (पोस्ट दहेलिया) में विकास कार्य न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की कई गलियों में कीचड़ और पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान दिनेश गांधी द्वारा गांव में अब तक कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराया गया है। बरसात के बाद से गलियों की स्थिति और भी खराब हो गई है। जगह-जगह जलभराव होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।

गांव के मुख्य रास्तों पर कीचड़ और गंदा पानी जमा रहने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़कों और नालियों का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की भी मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User