यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न होगी

Mar 13, 2026 - 21:47
0 1
यूपी पुलिस भर्ती  बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न होगी

block-350 block-350

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न होगी

फर्रुखाबाद/ दृष्टिगत जिलाधिकारी फर्रूखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में परीक्षा से संबन्धित सभी परीक्षा प्रभारी, केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुरक्षा प्रभारियों के साथ मीटिंग की गई। *मीटिंग के दौरान परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नकल या संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User