Etah News : पेट्रोल, डीजल व गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए छापेमारी जारी

Mar 13, 2026 - 21:59
0 2
Etah News : पेट्रोल, डीजल व गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए छापेमारी जारी

block-350 block-350

जनपद में पेट्रोल, डीजल व गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए छापेमारी जारी

एटा । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद एटा में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के पर्यवेक्षण में पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों की निरंतर जांच की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी तथा खाद्य निरीक्षकों द्वारा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण कर उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा स्टॉक की जांच की जा रही है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा इसकी आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है।

प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं भी कालाबाजारी या कृत्रिम अभाव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User