फर्रुखाबाद में 'एग्री स्पोर्ट्स हब' बनाने की उठी मांग; विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने बजट सत्र में रखे क्षेत्र के अहम मुद्दे

Feb 18, 2026 - 21:00
0 7
फर्रुखाबाद में 'एग्री स्पोर्ट्स हब' बनाने की उठी मांग; विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने बजट सत्र में रखे क्षेत्र के अहम मुद्दे

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में 'एग्री स्पोर्ट्स हब' बनाने की उठी मांग; विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने बजट सत्र में रखे क्षेत्र के अहम मुद्दे।

लखनऊ/कायमगंज। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कायमगंज से भाजपा विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने अपने क्षेत्र और जिले के विकास को लेकर जोरदार पैरवी की। सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने फर्रुखाबाद की कृषि क्षमता और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखे। आलू किसानों के लिए ₹250 करोड़ का एग्री स्पोर्ट्स हब विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने फर्रुखाबाद में 'एग्री स्पोर्ट्स हब' स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने तर्क दिया कि: फर्रुखाबाद प्रदेश का सर्वाधिक आलू उत्पादक जिला है। हब की स्थापना के लिए प्रस्तावित 250 करोड़ रुपये के बजट से कोल्ड स्टोरेज का आधुनिकीकरण होगा।

गुणवत्ता जांच और निर्माण प्रमाणन लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलने से किसानों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जा सकेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। औद्योगिक और पर्यटन विकास पर जोर विधायक ने कायमगंज के कम्पिल स्थित कताई मिल को ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रीज जोन’ योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही, उन्होंने कम्पिल के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा: कम्पिल द्रौपदी की जन्मस्थली है। यह जैन धर्म के 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ की भी जन्मस्थली है। इसे महाभारत सर्किट और जैन सर्किट से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। बजट और शिक्षा पर विचार बजट की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष से 12.9 प्रतिशत अधिक है, जो आर्थिक मजबूती का संकेत है। उन्होंने एमएसएमई योजना के तहत 3000 करोड़ रुपये के प्रावधान (19% की वृद्धि) का भी स्वागत किया। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रसिद्ध कथन को उद्धृत किया— “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा”— और प्रदेश के संतुलित विकास के लिए शिक्षा व औद्योगिक विकास को अनिवार्य बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User