सेन्ट्रल जेल कैदी के फांसी लगाने के मामले में बंदीरक्षक सस्पेंड

Feb 18, 2026 - 20:55
0 0
सेन्ट्रल जेल कैदी के फांसी लगाने के मामले में बंदीरक्षक सस्पेंड

block-350 block-350

सेन्ट्रल जेल कैदी के फांसी लगाने के मामले में बंदीरक्षक सस्पेंड

फर्रुखाबाद। केंद्रीय कारागार में कैदी के फांसी लगाने के मामले में विभागीय लापरवाही सामने आने के बाद लापरवाह बंदी रक्षक कों निलंबित कर दिया गया है | जिससे विभागीय कर्मियों में हकचल है |थाना मेरापुर के ग्राम सिलसिंडा निवासी 39 वर्षीय प्रभाकर उर्फ प्रभात पुत्र रामकुमार राजपूत कों नाबालिक से दुष्कर्म में पास्को अधिनियम के तहत आजीवन कारावास की सजा फरवरी 2024 कों दी गयी थी, 24 मार्च 2024 कों बंदी प्रभात कों सेन्ट्रल जेल में निरुद्ध किया गया था। 

मिली जानकारी के मुताबिक बंदी प्रभात की दरी कार खाने में दरी बनाने में डियूटी लगा थी, उसी दौरान 13 फरवरी दोपहर लगभग 3:15 बजे बंदी प्रभात नें दरी कारखानें के निकट पुराने भवन में लोहे की राड में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, मामले में विभागीय जाँच में बंदी रक्षक वीरेंद्र अविनाशी कों सस्पेंड किया गया है| सेन्ट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी नें बताया की बंदी प्रभात नें फांसी लगाने के मामले में लापरवाही पाये जाने पर बंदी रक्षक वीरेंद्र कों निलंबित किया गया है | इसके साथ ही विभागीय जाँच भी की जायेगी |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User