Etah News : राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों मामलों का निस्तारण

Dec 13, 2025 - 21:45
0 6
Etah News : राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों मामलों का निस्तारण

block-350 block-350

राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों मामलों का निस्तारण

एटा। जनपद न्यायालय एटा परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्रीमती मनीषा द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। लोक अदालत के माध्यम से लोगों के विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने की प्रक्रिया आरंभ हुई। इस अवसर पर विभिन्न न्यायालयों में लंबित हजारों मामलों का निस्तारण किया गया, जिससे वादकारियों को शीघ्र एवं सरल न्याय प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम में जिला जज तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, अधिवक्तागण एवं वादकारी मौजूद रहे। लोक अदालत के सफल आयोजन से न्यायालयों पर लंबित मामलों के बोझ में कमी आई और आम जनता को राहत मिली। इस संबंध में जानकारी देते हुए डा. अरुण कुमार उपाध्याय, एडवोकेट एवं एडीशनल स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल, भारत सरकार, जनपद एटा ने बताया कि लोक अदालत विवादों के त्वरित, सुलभ एवं आपसी सहमति से समाधान का प्रभावी माध्यम है, जिससे समाज में सौहार्द एवं विश्वास बढ़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User