फर्रुखाबाद के एसपी कार्यालय में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Nov 21, 2025 - 20:55
0 5
फर्रुखाबाद के एसपी कार्यालय में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

block-350 block-350

फर्रुखाबाद के एसपी कार्यालय में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

फर्रुखाबाद । महिला का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। यह शिकायत मोहम्मदाबाद सीओ अजय वर्मा को दी गई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को हुई थी। उसके पति की मृत्यु 14 मार्च 2025 को एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी, जब वह अपनी बहन के घर जा रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुर , सास , देवर और ननद उसे ताने देने लगे। उन्होंने कहा कि "जब से तुम आई हो, मेरे बेटे की मौत हो गई है।"

 शिवानी ने बताया कि पति के तेहरवीं कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और गर्भावस्था के दौरान उसे घर से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका एक ढाई माह का बच्चा भी है, जिसे ससुराल वाले रखना नहीं चाहते। वह वर्तमान में अंगूरी बाग स्थित अपने मायके में रह रही है। मोहम्मदाबाद सीओ अजय वर्मा ने पीड़ित महिला को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User