Etah News : कोतवाली नगर के सामने पति ने पत्नी की हथौड़े से की हत्या

Oct 19, 2025 - 22:00
Updated: 8 months ago
0 98
Etah News : कोतवाली नगर के सामने पति ने पत्नी की हथौड़े से की हत्या

block-350 block-350

एटा कोतवाली नगर के सामने पति ने पत्नी की हथौड़े से की हत्या

एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी पति प्रेमचंद्र ने अपनी पत्नी गोतमी पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति प्रेमचंद्र को हथौड़े सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। जो घटना के समय मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस ने पत्नी को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User