नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा किया गया जनपद का प्रथम बार भ्रमण

Jul 06, 2023 - 12:33
0 104
नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा किया गया जनपद का प्रथम बार भ्रमण

एटा ~ नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा किया गया जनपद का प्रथम बार भ्रमण।

पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी व शाखा प्रभारियों के साथ अपराध/कार्मिक गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश साथ ही आगामी त्यौहारों की तैयारियों का लिया जायजा।

 नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री शलभ माथुर ने जनपद में प्रथम बार भ्रमण किया और इस दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र के भीड़-भाड़ तथा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गस्त की गई और कोतवाली नगर में वृक्षारोपण किया गया।

 तत्पश्चात पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शलभ माथुर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पाण्डेय सहित पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारी के साथ अपराध/कार्मिक गोष्ठी कर लम्बित विवेचनाओं, वाँछितों की गिरफ्तारी, महिला सम्बन्धित अपराध, IGRS, कानून व्यवस्था, जनसुनवाई, मिशन शक्ति के संबंध में, शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने व साथ मिलकर जनता की समस्याओं का निस्तारण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

साथ ही आगामी त्योहारों व कांवड यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने तथा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User