अंधेरा होते ही चोरों ने मारा धावा घर में घुस की चोरी

Sep 18, 2023 - 20:48
 0  25
अंधेरा होते ही चोरों ने मारा धावा घर में घुस की चोरी
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

अंधेरा होते ही चोरों ने मारा धावा घर में घुस की चोरी

चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत । लगभग हर घटना जांच की अंधेरी परतों में ही दबी रह जाती है । नहीं हो पा रहा है बाजिव ढंग से खुलासा

कायमगंज/ फर्रुखाबाद मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ढमढेरा का बताया जा रहा है । यहां की निवासिनी रामकुवांरी पत्नी नेकराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रात को वह घर पर अकेली थी । सारा काम निपटाकर छत पर सोने चली गई । रात के लगभग 1:00 बजे अचानक बत्ती गुल हो गई ।

अंधेरा छा गया । उसी समय कोई अज्ञात चोर घर में घुस आए । उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा । ताला तोड़कर कमरे में रखे संदूक से तकरीबन 15 किलो वजन के पीतल के बर्तन तथा उसके भतीजे प्रमोद के बर्तन कपड़े व अन्य सामग्री चोर चुरा ले गए । पुलिस ने चोरी की घटना की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 457 – 380 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया । इस घटना के बाद से इस गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है ।

अधिकांश लोगों का अनुमान है कि चोर कहीं बाहर से नहीं ,कोई जानकार गांव के ही लोग हैं। जिन्होंने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है । उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि बाहर का आदमी आएगा तो बत्ती जाने का इंतजार नहीं करेगा । उसे क्या मालूम बिजली कब आएगी और कब जाएगी । यह कोई गांव का ही होगा ।

जिसने बिजली जाते ही धाबा बोला और चोरी की घटना को अंजाम दे डाला | फिलहाल पुलिस ने जांच करने की बात कही है I देखना यह होगा कि जांच में पुलिस खुलासा कर पाएगी या फिर अन्य चोरी की घटनाओं की तरह यह घटना भी अंधेरी परतों में दबी रह जाएगी । इंतजार तो करना ही होगा ।