शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बनाया स्थान

Sep 09, 2025 - 20:56
0 4
शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बनाया स्थान

block-350 block-350

शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बनाया स्थान

कायमगंज/फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन घाटमपुर, कानपुर नगर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में *शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कॉलेज, कायमगंज* की दो छात्राएं *मोनम* और *सोनम* ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी भार वर्ग (वेट कैटेगरी) में *प्रथम स्थान* प्राप्त किया और आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक *लक्ष्मीनारायण अग्रवाल* एवं प्रबंधिका *मोनिका अग्रवाल* ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्य *सुतीक्षण श्रीवास्तव* ने छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और समस्त टीम के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर *शिल्की मिश्रा, सन्तोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव, अक्षिता यादव, सुन्दरतम सिंह, शोभा यादव, मनोज कुमार, सुरभि श्रीवास्तव, शायना खान* सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय की इस सफलता ने न सिर्फ संस्था का नाम रोशन किया, बल्कि क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User