गोद में लैपटाप व जेब में मोबाइल रखने से नपुंसकता का खतरा

Aug 12, 2025 - 09:01
 0  3
गोद में लैपटाप व जेब में मोबाइल रखने से नपुंसकता का खतरा

गोद में लैपटाप व जेब में मोबाइल रखने से नपुंसकता का खतरा

 कलकत्ता विश्वविद्यालय (सीयू) के प्राणि विज्ञान विभाग की आनुवंशिकी अनुसंधान इकाई और कोलकाता स्थित प्रजनन चिकित्सा संस्थान (आइआरएम) द्वारा किए गए एक संयुक्त अध्ययन में दावा किया गया है कि पैंट की जेब में लंबे समय तक मोबाइल रखने और लैपटाप को गोद में रखकर काम करने से पुरुष की प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक असर होता है और यहां तक उनके नपुंसक होने का खतरा भी बढ़ जाता है। अध्ययन में पाया गया कि लैपटाप को गोद में रखने या मोबाइल को पैंट की जेब में रखने से उच्च तीव्रता वाला विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र बनता है।

ऐसे क्षेत्रों में अंडकोषों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से और उससे जुड़ी गर्मी से अंडकोषों के भीतर नाजुक ऊतकों को काफी नुकसान पहुंचता है जिससे शुक्राणु उत्पादक कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। यह क्षति विशिष्ट जीन उत्परिवर्तन वाले व्यक्तियों में अधिक गंभीर प्रतीत होती है और विशेष रूप से युवा पुरुषों के लिए चिंताजनक है जो ऐसे इलेक्ट्रानिक उपकरणों का सबसे अधिक उपयोग करते हैं। जिन पुरुषों के नमूनों का विश्लेषण किया गया, वे 20-40 वर्ष की उम्र के थे। अध्ययन टीम ने उनकी जीवनशैली, आहार, कार्यस्थल के जोखिम और किसी भी नशे की लत का अध्ययन किया। प्रो. घोष ने कहा कि हमें इलेक्ट्रानिक उपकरणों का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब