मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी बहनों की पहली विशाल कावड़ यात्रा ने दिया ऐतिहासिक सन्देश।

Aug 02, 2025 - 18:43
0 15
मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी बहनों की पहली विशाल कावड़ यात्रा ने दिया ऐतिहासिक सन्देश।

block-350 block-350

मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी बहनों की पहली विशाल कावड़ यात्रा ने दिया ऐतिहासिक सन्देश।

 शामसवाद /फर्रुखाबाद। एक विशाल कावड़ यात्रा विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी वहिनों ने नगर पंचायत शमशाबाद के मोहल्ला दलवीर खा से विशाल कावड़ यात्रा प्रारंभ होकर ढाई घाट गंगा रोड होते हुए ढाई घाट गंगा नदी तट पर पहुंची। जहाँ पर बहनों ने गंगा जी स्नान कर पूजन अर्चन किया और कावड़ में गंगाजल भर प्राचीन मंदिर चौमुखे महादेव पशुपतिनाथ जलभिषेक करने के लिए कावड़ के साथ पैदल चल कर शमशाबाद नगर पंचायत में बहिनों ने कावड़ के साथ जय बम भोले जय महाकाल जय जय कालों के काल महाकाल के गगन चुंबी जयकारों के साथ नगर में प्रवेश किया, सैकड़ो की तादाद में कावड़ के साथ मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी वहिनों के साथ गंगा रोड के सर्वानंद मंदिर थाना चौराहा स्टेट बैंक रोड रानी वाले मंदिर,बालाजी मंदिर,गुमटी महादेव मंदिर से होते हुए प्राचीन चौमुखे महादेव पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची कालों के काल महाकाल, चौमुखे महादेव, मैं विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला सहयोजिका कांति देवी राजपूत ने विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख ज्ञानचंद राजपूत के साथ भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया और भोले नाथ को परसाद भोग के साथ पूजन अर्चन किया जल अभिषेक के साथ।

अपार समूह के साथ सभी बहनों ने श्रद्धा भाव के साथ पूजन अर्चन किया बहनों में काफी उत्साह देखा गया और प्रसाद पाकर सभी बहने हर्षोल्लास के साथ बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए अपने-अपने स्थान के लिए प्रस्थान किया। आप को अवगत करते चले नगर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी बहनों द्वारा पहली विशाल ऐतिहासिक कावड़ शोभा यात्रा निकली। यात्रा सद्भाव के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभ संदेश भोलेनाथ से प्राथर्ना कि हमारी माताओं,बहनों के साथ हो रहे अत्याचारों में जो भी लिफ्ट है और जो सहयोग कर पीड़ित बहनों कि छवि धूमिल करने का काम करते है भोले नाथ उसे नहीं उनके घर के सदस्यों को ऐसी सजा दे जिसे जीवन भर याद रहे। प्रभु भोलेनाथ अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते समय कितना भी लगे दण्ड अवश्य देंगे। भोलेनाथ अपने भक्तों पर दया बनाए रखें और दुष्टों का शघार करते रहें। भोलेनाथ से श्रद्धा भाव के साथ की गई प्रार्थना ब्यर्थ नहीं जाती। समय कितना लगे शिव भक्त को न्याय अवश्य मिलता भक्त की भक्ति के अनुसार।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User