डबल डेकर बस में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Jul 17, 2025 - 18:44
0 20
डबल डेकर बस में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

block-350 block-350

डबल डेकर बस में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक निजी ट्रैवल्स की बस के स्लीपर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। जानकारी के अनुसार, युवक गुड़गांव से श्री शिव गंगा ट्रैवल्स की स्लीपर बस से फर्रुखाबाद आ रहा था। बस खाली कराते समय ड्राइवर की नजर स्लीपर में पड़े युवक पर पड़ी, जो अचेत अवस्था में था। जब उसे हिलाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। ड्राइवर ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना कादरीगेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

 युवक के सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। घटनास्थल सातनपुर मंडी के पास स्थित प्राइवेट बस स्टॉप बताया जा रहा है। मामले की जांच में थाना पुलिस जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User