तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल व्यक्ति, गोवंश की मौत

Jul 15, 2025 - 19:11
0 2
तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल व्यक्ति, गोवंश की मौत

block-350 block-350

तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल व्यक्ति, गोवंश की मौत

एटा जनपद के थाना पिलुआ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हाईवे पर स्थित गांव सुन्ना के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे गोवंश से टकरा गई। हादसे में कार सवार 38 वर्षीय ज्ञानेंद्र पुत्र योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अलीगढ़ की ओर से आ रही कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पिलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना की सूचना पर गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कर उसे जमीन में दफनाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User