गोकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, एक फरार

Jul 13, 2025 - 14:14
0 31
गोकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, एक फरार

block-350 block-350

गोकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, एक फरार

फर्रुखाबाद के थाना कंपिल क्षेत्र में गोकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार, एसओजी टीम और पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान इब्राहिम के रूप में हुई है, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, उसका एक साथी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मुठभेड़ को एसओजी टीम की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User