होली पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Mar 02, 2026 - 17:59
0 4
होली पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

block-350 block-350

होली पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

एटा। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एटा में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। श्याम नारायण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग द्वारा थाना मलावन क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना रहा। पुलिस बल ने संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च कर लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User