Etah News : होली पर अवैध शराब का खेल: विभाग की मिलीभगत से ठेकों पर धड़ल्ले से बिक रही ‘2 नंबर’ शराब

Etah News : होली पर अवैध शराब का खेल: विभाग की मिलीभगत से ठेकों पर धड़ल्ले से बिक रही ‘2 नंबर’ शराब

Mar 03, 2026 - 15:47
0 84
Etah News : होली पर अवैध शराब का खेल: विभाग की मिलीभगत से ठेकों पर धड़ल्ले से बिक रही ‘2 नंबर’ शराब

होली पर अवैध शराब का खेल: विभाग की मिलीभगत से ठेकों पर धड़ल्ले से बिक रही ‘2 नंबर’ शराब

एटा। रंगों के त्योहार होली से पहले जनपद में अवैध शराब का गोरखधंधा चरम पर है। सूत्रों के अनुसार शहर और ग्रामीण इलाकों के कई ठेकों पर विभागीय मिलीभगत से ‘2 नंबर’ शराब खुलेआम बेची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक किसी भी दुकान पर प्रभावी छापेमारी नहीं की गई है, जिससे पूरे मामले में भ्रष्टाचार की बू साफ महसूस की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिक मुनाफे के लालच में ठेकेदार तय कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेच रहे हैं। कई जगहों पर बिना होलोग्राम और संदिग्ध गुणवत्ता वाली बोतलें भी बेची जा रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

होली जैसे बड़े त्योहार पर आमतौर पर आबकारी विभाग द्वारा सख्त निगरानी और छापेमारी की जाती है, लेकिन इस बार स्थिति उलट नजर आ रही है। जानकारों का कहना है कि “ऊपर से संरक्षण” मिलने के कारण अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगाई जा रही। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जहरीली शराब से किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जबकि जनपदीय पुलिस द्वारा कई थाना क्षेत्रों में कच्ची शराब व लहन को नष्ट कराया हैं। अवैध और 2 नंबर शराब की बिक्री से सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं, नियमों का पालन करने वाले लाइसेंसी विक्रेता भी इस खेल से प्रभावित हैं।

जनपद के जागरूक नागरिकों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर तत्काल विशेष अभियान चलाकर ठेकों की जांच की जाए, ताकि आम जनता की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार इस कथित भ्रष्टाचार पर लगाम लगाता है या फिर ‘मिलीभगत’ का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User