बीआईएस सर्टिफिकेशन कार्यशाला में उद्यमियों को मिली मानकों की विस्तृत जानकारी

Jul 04, 2025 - 22:04
0 2
बीआईएस सर्टिफिकेशन कार्यशाला में उद्यमियों को मिली मानकों की विस्तृत जानकारी

बीआईएस सर्टिफिकेशन कार्यशाला में उद्यमियों को मिली मानकों की विस्तृत जानकारी

अलीगढ़ । जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में भारतीय मानक ब्यूरो भारत सरकार द्वारा बीआईएस सर्टिफिकेशन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो नोएडा के निदेशक विक्रांत, वैज्ञानिक एवं संयुक्त निदेशक बीरेंद्र कुमार रावत एवं राकेश कुमार ने उपस्थित उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों को बीआईएस पंजीकरण एवं सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि बीआईएस प्रमाणन से उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ती है, जिससे जिले के उद्योगों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाभ मिलेगा। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि नियमों की आड़ में अनावश्यक शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों की प्रबल मांग पर विषय विशेषज्ञों से स्थानीय बाजार एवं उद्योगों के अनुरूप नियमों का सरलीकरण करने का भी आव्हान किया। विशेषज्ञों ने लॉक, हार्डवेयर और अन्य औद्योगिक उत्पादों के लिए निर्धारित मानकों, आवश्यक दस्तावेजों, समयसीमा एवं ऑनलाइन आवेदन प्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया और उन्हें मानकीकरण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में जिले के प्रमुख औद्योगिक संगठन, उद्यमी और उद्योग से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया और बीआईएस सर्टिफिकेशन की बारीकियों को समझा।

 कार्यशाला में एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग राजमन विश्वकर्मा एवं बृजेश कुमार समेत उद्यमी आदित्य बजाज, मनीष बंसल, गौरव मिततल, पवन खण्डेलवाल, उमंग मोगा, नेकराम शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, आलोक झा एवं अन्य औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User