रैली निकालकर स्कूल चलो अभियान के प्रति किया जागरूक

Jul 02, 2025 - 20:33
0 1
रैली निकालकर स्कूल चलो अभियान के प्रति किया जागरूक

block-350 block-350

रैली निकालकर स्कूल चलो अभियान के प्रति किया जागरूक

कासगंज। विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हनौता में बुधवार को स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर साहू, सह कोषाध्यक्ष रानू वर्मा, बीएसए सूर्य प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह के सानिध्य में हुआ। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमारी ने अतिथियों का फूल मालाओं,पटका पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया । अतिथियों ने नवीन नामांकन कराने वाले नन्हे मुन्नों का स्वागत कर किया। उसके पश्चात एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। निःशुल्क पुस्तक भी वितरित कीं।

स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग से बचाव के लिए पूरे गांव में भ्रमण कर के लोगों को जागरूक करते हुए रैली भी निकाली। इस अवसर पर जिला समन्वयक गौरव शाक्य, ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक धीरज वर्मा, प्रधानाचार्य मुकेश कुमारी, हरिश्चंद्र, रश्मि शाक्या, शीतल, नीरज यादव, अनीता बिड़ला समेत अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User