हज़रत बाबा जूही शाह रहमतुल्लाह अलैह का 67वाँ सालाना उर्स शुरू

Jun 15, 2025 - 12:06
0 5
हज़रत बाबा जूही शाह रहमतुल्लाह अलैह का 67वाँ सालाना उर्स शुरू

block-350 block-350

हज़रत बाबा जूही शाह रहमतुल्लाह अलैह का 67वाँ सालाना उर्स शुरू, साधू संतों और कन्याओं का भोज आयोजित *

कायमगंज/फर्रुखाबाद* कायमगंज के हमीरपुर लालबाग़ स्थित हज़रत बाबा जूही शाह रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर 67वाँ सालाना उर्स शरीफ धूमधाम से शुरू हो गया। इस अवसर पर साधू संतों, कन्याओं के लिए भोज और भंडारे का आयोजन किया गया, जिससे श्रद्धालु व भक्त काफी प्रसन्न नजर आए। सबसे पहले, साधू संतों और कन्याओं को भोज कराया गया, और वे इस सम्मान से बेहद खुश दिखाई दिए। इसके बाद आस्ताने के सज्जादा नशीन मुशीर अहमद ने इन सभी का स्वागत करते हुए उन्हें शाल उड़ाकर और दक्षिना देकर सम्मानित किया। उर्स के इस पहले दिन में भंडारे में पहुंचे पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, ब्लॉक प्रमुख पति अरुण दुबे, भाजपा नेत्री रश्मि दुबे, अनिल गंगवार और आसिफ मंसूरी का भव्य स्वागत किया गया।

इन सभी ने भंडारे का लुत्फ उठाया और उर्स के इस धार्मिक और सामाजिक पर्व को शानदार रूप से मनाया। पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक ने हज़रत बाबा जूही शाह की शान में कहा, "न हिन्दू बनूंगा, न मुसलमान बनूंगा, इंसान की औलाद हूँ, इंसान बनूंगा।" उन्होंने कहा कि सारे धर्मों से ऊपर इंसानियत का धर्म है, जो हमें एकजुट करता है। उर्स के इस धार्मिक मौके पर सज्जादा नशीन मुशीर अहमद ने सभी गणमान्य अतिथियों को शाल उड़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उर्स शरीफ का आयोजन आज से शुरू हुआ है। ईशा की नमाज के बाद मिलाद शरीफ और नातिया मुशायरा आयोजित किया जाएगा। वहीं, 15 जून को बहार से आए कव्वाल पूरी रात कव्वाली का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। अंत में 16 जून को कुल शरीफ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अली, अजमेरी भाई, ज़मीर अहमद, सावे आलम, रफीक राईन, लाल मियाँ खा, अमीर हुसैन, अल्लाह नूर राईन, इस्लाम भाई, नोमान सिद्दीकी, शानू सिद्दीकी, बबलू सिद्दीकी, शाहिद भाई, अभिषेक गुप्ता समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। उर्स के इस धार्मिक आयोजन में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई, जो इलाके के लोगों के बीच भाईचारे और अमन का संदेश देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User