राममूर्ति हॉस्पिटल में अबॉर्शन के बाद महिला की हालत गंभीर

Apr 29, 2025 - 18:43
0 6
राममूर्ति हॉस्पिटल में अबॉर्शन के बाद महिला की हालत गंभीर

block-350 block-350

राममूर्ति हॉस्पिटल में अबॉर्शन के बाद महिला की हालत गंभीर

फर्रुखाबाद के कादरीगेट क्षेत्र स्थित मसेनी चौराहे के राममूर्ति हॉस्पिटल में अबॉर्शन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुमन ने तीन दिन पहले महिला का अबॉर्शन किया था और प्रक्रिया के दौरान औजारों से सफाई करते हुए बच्चेदानी फाड़ दी, जिससे महिला की हालत नाजुक हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दोबारा राममूर्ति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डायरेक्टर सुमन ने अबॉर्शन करने से साफ इनकार कर दिया।

इस पर परिजनों ने सुमन पर अबॉर्शन कर लापरवाही से बच्चेदानी फाड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि अस्पताल के स्टाफ ने हंगामा कर रहे परिजनों को वहां से भगा दिया। महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराने को मजबूर हुए। फिलहाल मामला गरमाया हुआ है और परिजनों की शिकायत पर स्थानीय थाना कादरीगेट में कार्रवाई की मांग की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User