दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Farrukhabad News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Apr 19, 2025 - 16:43
Updated: 2 years ago
0 16

Farrukhabad News: कल देर रात अमृतपुर क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्विफ्ट डिजायर कार में सवार पांच युवक कैंची धाम जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोनू सिंह (पुत्र राकेश सिंह, निवासी वीरपुर हरिहरपुर, थाना राजेपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल चार अन्य युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से एक को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि तीन अन्य को नजदीकी प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. उमंग गुप्ता (पुत्र अमित गुप्ता, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजेपुर)  

2. हिमांशु (पुत्र मुकेश, उम्र 21 वर्ष, निवासी वीरपुर हरिहरपुर)  

3. अंकुर (पुत्र सुनील, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिरसिंगपुर)  

4. हिमांशु (पुत्र सतेंद्र, निवासी बिरसिंगपुर)

बताया जा रहा है कि सभी युवक एक ही कार में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। हादसे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User