Kasganj news 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिलायी गयी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ।

Jan 25, 2025 - 19:02
 0  11
Kasganj news 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिलायी गयी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ।
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

जिलाधिकारी कासंगज एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिलायी गयी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ।

आज दिनांक-25-01-2025 को पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा द्वारा "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर पुलिस कार्यालय पर उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्म0गण को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी । इस अवसर पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे । 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के परिपेक्ष में श्री गणेश इण्टर कॉलेज,कासगंज में जिलाधिकारी कासगंज एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा छात्रों/ अध्यापकों एवं अभिभावकों आदि को लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी गयी साथ ही प्रमाण पत्र/ वोटर कार्ड आदि वितरित किये गये । इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी गयी एवं अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों में रैली एवं सभा आयोजित कर लोगों को जागरुक किया गया है ।

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो