विवाह तोड़ने वाले दहेज लोभियों पर हुई FIR

Dec 06, 2024 - 07:57
0 23
विवाह तोड़ने वाले दहेज लोभियों पर हुई FIR

block-350 block-350

विवाह तोड़ने वाले दहेज लोभियों पर हुई FIR

फर्रुखाबाद। थाना कादरी गेट पुलिस ने अदालत के आदेश पर किसान नगला बढ़पुर निवासी वीरेन्द्र सिंह की ओर से दहेज लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जिसमें राजेश कुमार, वृजेश कुमार पुत्रगण वृह्मजीत,लोकेश कुमार निवासीगण ग्राम किल्ली थाना बसरेहर जिला इटावा वर्तमान निवासी मोहल्ला अशोक नगर भरथना रोड़ गली नंबर 7 थाना शहर इटावा को आरोपी बनाया गया। पीड़ित वीरेंद्र अदालत में दायर किए गए मुकदमे में कहा है कि मैने 26.4.24 को अपनी पुत्री का विवाह, मध्यस्थ सुभाष चन्द्र व रिश्तेदार धीर सिंह के समक्ष वर लोकेश कुमार के पिता राजेश कुमार व ताऊ बृजेश कुमार के घर समस्त बातचीत कर तय कर दिया।

लड़की की दिखाई 28.04.24 को वर लोकेश कुमार उसके घर के अन्य पुरुष व महिलाओं द्वारा आवास विकास बढ़पुर में की गयी। वर पक्ष को लड़की पसंद आई। 30.04.2024 को रोक का कार्यक्रम निश्चय हुआ 30.04.24 को प्रार्थी तथा साथ में देवीदयाल, हरीसिंह, महावीर, सुभाष चन्द्र वर पक्ष के घर गये। रोक के कार्यक्रम में प्रार्थी ने वर के पिता राजेश कुमार व ताऊ बृजेश कुमार एवं साथ गये व्यक्तियों के सामने रुपये 51111/- नकद 5000/- रुपये के वस्त्र व फल तथा 5000/-रुपये नजर भेंट के लिए वर पक्ष को दिये। रोक कार्यक्रम का समापन होने के पश्चात् लोकेश के पिता राजेश व ताऊ बृजेश की मांग के अनुसार प्रार्थी के साथ गये। सुभाषचन्द्र, देवीदयाल, हरी सिंह, महावीर के सामने प्रार्थी से अन्य कार्यक्रम निपटाने के लिए 3 लाख रुपये की मांग की। तब प्रार्थी ने सभी के सामने 3 लाख रुपये राजेश कुमार को दिये और अपने साथ गये लोगों के साथ अपने घर प्रार्थी वापस आ गया।

 माह अगस्त 2024 के प्रथम सप्ताह में राजेश कुमार व बृजेश कुमार ने लगुन की तारीख 18.11.2024 एवं विवाह की तारीख 23.11.2024 सुनिश्चित की। इस बीच प्रार्थी की पुत्री तथा वर लोकेश कुमार के मध्य फोन पर बातचीत होती रही। 23.8.2024 को प्रार्थी अपने साथ सुभाषचन्द्र एवं धीर सिंह को लेकर विवाह के वावत कार्यक्रम आदि की बातचीत फाइनल करने राजेश कुमार के घर गया। तभी वर लोकेश कुमार के पिता राजेश कुमार, ताऊ वृजेश कुमार व लोकेश कुमार ने प्रार्थी के साथ गये लोगों के सामने विवाह करने से साफ मन कर दिया। परन्तु पूछने पर इन्कार करने का कोई कारण नहीं बताया। इससे प्रार्थी एवं उसकी पुत्री की घर, समाज में बहुत बेइज्जती हुयी है। रोक कार्यक्रम तथा लड़की की दिखाई के कार्यक्रम के फोटोग्राफ प्रार्थी के पास उपलब्ध हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User