Shahjahanpur News : 25 साल के नाती ने 75 की नानी से किया रेप, जान से मारने की धमकी देकर फरार

Shahjahanpur News : 25 साल के नाती ने 75 की नानी से किया रेप, जान से मारने की धमकी देकर फरार

Nov 04, 2024 - 12:08
0 324
Shahjahanpur News : 25 साल के नाती  ने 75 की नानी से किया रेप, जान से मारने की धमकी देकर फरार

block-350 block-350

 उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान और परेशान है। इतना ही नहीं घटना के बारे में जिसने भी सुना उसने यहीं कहा कि इससे घोर कलयुग और क्या आएगा। चारो तरफ घटना की थू थू हो रही है।

जी हां यहां 75 साल की एक महिला के साथ रेप कि घटना सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि रेप करने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि 25 साल का नाती है, जिसने अपनी नानी के साथ यह हैवानियत की है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना शाहजहांपुर जिले के खुटार कस्बा क्षेत्र की है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि नाती ने नानी को रुपए देने के बहाने कमरे में बुलाया और वहां ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि पीड़िता ने आरोपी से कुछ काम के लिए 1500 रुपए मांगे थे, बस इन्हीं पैसों को देने के बहाने वह महिला को अंदर ले गया और कमरे के दरवाजे बंद कर दिए। महिला चीखती रही और वो हैवानियत करता रहा। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी बड़ी बेटी को दी, जिसके बाद बेटी ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी बेटे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया और कुछ समय बाद ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User