Badayun crime : जूता फैक्ट्री में 10 साल की बच्ची से 3 लोगों ने किया गैंगरेप

Oct 12, 2023 - 20:50
0 83
Badayun crime : जूता फैक्ट्री में 10 साल की बच्ची से 3 लोगों ने किया गैंगरेप

block-350 block-350

UP के बदायूं से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां सिविल लाइंस क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।

फिलहाल पुलिस ने गुरुवार को घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोग गुस्से में है। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाली 10 साल की एक बच्ची से बुधवार की रात एक जूता फैक्ट्री में तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि लड़की को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

जूता फैक्ट्री बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म वहीं सिविल लाइंस थाने के प्रभारी निरीक्षक गौरव बिश्नोई ने बताया कि बुधवार देर रात बॉबी, रामबाबू और सोनू नामक आरोपियों ने थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले के रहने वाली गरीब परिवार की 10 साल की बच्ची को बुधवार रात एक बंद पड़ी जूता फैक्ट्री में बहाने से बुलाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे बुरी तरह मारा-पीटा। इस घटना में लड़की को गम्भीर चोटें आई हैं।

जब वह मिली वह जख्मी हालत में थी। इलाज के लिए फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने आज सुबह भागने का प्रयास कर रहे तीनों आरोपियों को मंडी समिति तिराहे के नजदीक घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार एवं पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

 उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हुई थी दरिंदगी कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसके आरोप में ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बाद बच्ची मदद के लिए ढाई घंटों तक सड़क पर भटकती रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User