Badaun : बेटी को तालाब में फेंका, फिर पहुंची मायके

Feb 24, 2024 - 09:12
0 65
Badaun : बेटी को तालाब में फेंका, फिर पहुंची मायके

UP : बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत में अपनी मासूम बेटी की हत्या करने वाली प्रियंका के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एफआईआर दर्ज कर ली।

शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने 14 फरवरी को अपनी 15 दिन की बेटी को तालाब में डुबो दिया था। 20 फरवरी को तालाब में उसका शव उतराता मिला था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपी मां को जेल भेज दिया।

गांव जगत निवासी श्रीपाल भारती का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी कुंडेली गांव निवासी विनोद कुमार के साथ की थी। प्रियंका का दो साल का बेटा केतन है। उसने 31 जनवरी 2023 को बेटी को जन्म दिया था। उसका नाम प्रिया रखा था।

उन्होंने बताया कि प्रियंका 14 फरवरी को अपनी ससुराल से मायके जगत आई थी। तभी रास्ते में उसने गांव के बाहर तालाब में अपनी मासूम बेटी को फेंक दिया था। जब वह घर पहुंची तो अकेली थी। उन्होंने प्रियंका से दोनों बच्चों के बारे में पूछा भी था लेकिन उसने बच्चों के बारे में कुछ नहीं बताया।

बाद में पता चला कि वह केतन को घर ही छोड़कर आई थी, लेकिन दुधमुंही बच्ची को लेकर गई थी। प्रियंका का पति व अन्य परिजन बच्ची की तलाश में जुटे थे। बोली थी- मैंने बेटी को तालाब में फेंक दिया 19 फरवरी को प्रियंका ने बताया कि उसने अपनी बेटी को तालाब में फेंक दिया है।

यह सुनकर पिता श्रीपाल हैरान रह गए। वह कई लोगों को लेकर तालाब पर पहुंचे और बच्ची की तलाश कराया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके अगले दिन बच्ची का शव तालाब में उतराता मिला। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसी दिन बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी पानी में डूबने से हुई थी।

श्रीपाल का कहना है कि प्रियंका ने ही अपनी बेटी की तालाब में डुबोकर हत्या की है। बृहस्पतिवार रात उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया और दोपहर के समय उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे जेल भेज दिया गया है। जल्द ही इसमें चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User