पर्व पर आनंद मनाऊं कैसे ?

Oct 30, 2024 - 19:47
0 12
पर्व पर आनंद मनाऊं कैसे ?

block-350 block-350

पर्व पर आनंद मनाऊं कैसे ?

देखा था रोशनी जिन अपनों संग,

बिछुड़ उनसे दीप जलाऊं कैसे ?

रूठे बैठे है जो अपने सगे संबंधी,

बिन उनके मैं तिमिर हटाऊं कैसे ?

 रिश्तों में उपहार साथ मिला था,

रस्म निभाने का बात मिला था।

जिनसे जन्मों का साथ मिला था ।।

फिर उनके बिन पर्व मनाऊं कैसे ?

मेरे अपने मुझसे मुख मोड़ बैठे है,

फिर गौरों संग दीप जलाऊं कैसे ?

त्योहारों पर छूटा यदि साथ अपना,

तो इस पर्व पर आनंद मनाऊं कैसे ?

*अंकुर सिंह* हरदासीपुर, चंदवक जौनपुर, उ. प्र. -222129.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User