खंड विकास अधिकारी एवम ग्राम पंचायत सचिव में छुट्टी को लेकर हुईं हाथापाई

Oct 25, 2024 - 18:54
0 13
खंड विकास अधिकारी एवम ग्राम पंचायत सचिव में छुट्टी को लेकर हुईं हाथापाई

block-350 block-350

खंड विकास अधिकारी एवम ग्राम पंचायत सचिव में छुट्टी को लेकर हुईं हाथापाई

शमशाबाद /फर्रूखाबाद। चर्चित विकासखंड अधिकारी बलराम सिंह जिसका हाल ही में बढ़पुर से शमशाबाद ब्लॉक में स्थानांतरण हुआ था। वह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव अरुण कुमार फौजी गुरुवार को अपनी बीमार पुत्री का इलाज कराने जाने हेतु प्रार्थना पत्र देने के लिए विकासखंड अधिकारी बलराम सिंह के पास गए। जब उन्होंने प्रार्थना पत्र विकासखंड अधिकारी को दिया और अपनी पुत्री के इलाज के लिए जाने हेतु अवकाश मांगा। इस पर विकासखंड अधिकारी भड़क गए।

आपस में कहां सुनी हुई तथा ग्राम पंचायत सचिव ने विकासखंड अधिकारी पर हाथापाई करके जमकर धुनाई कर दी। इस घटना के पीछे विकासखंड अधिकारी बलराम सिंह द्वारा की जड़ी प्र ताड़ना, और अवैध वसूली के आरोपो की वजह भी बताई जाती है। सूत्रों के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख सुषमा देवी के ससुर एवं प्रतिनिधि रामकिशोर और विकासखंड अधिकारी बलराम सिंह में पहले से ही मतभेद चल रहे थे। और अब अन्य ब्लाक कर्मचारियों के साथ भी उनके खराब संबंध हो गए थे। ब्लाक कर्मचारियों का आरोप है कि बलराम सिंह मर्यादित भाषा का पालन नहीं करते, बल्कि अवैध वसूली में लिप्त रहते हैं। जिसे ब्लॉक कर्मचारी काफी समय से नाराज चल रहे थे। घटना के बाद विकासखंड अधिकारी बलराम सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव अरुण कुमार फौजी के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देने की तैयारी कर ली है। उन्होंने थाने में पहुंचकर ग्राम पंचायत सचिव अरुण कुमार फौजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह घटना शमशाबाद ब्लॉक में कर्मचारी और अधिकारियों के बीच बड़े तनाव को उजागर करती है। अब देखना यह है कि इस मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है या कोई सुलह यह कोई सख्त कार्रवाई करती है। आगे की कार्रवाई पर नजर कम बोलो है कम करो कम कोई भी आवाज नहीं करेगा बिल्कुल इस विवाद ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासनिक तंत्र में व्याप्त तनाव एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे को सामने ला दिया है। अब सभी की नजरे पुलिस की जांच और सरकार के अगले कदम परटिकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User