ईद-उल-अजहा पर मांगी अमन चैन की दुआ

Jun 17, 2024 - 19:12
0 23
ईद-उल-अजहा पर मांगी अमन चैन की दुआ

block-350 block-350

ईद-उल-अजहा पर मांगी अमन चैन की दुआ

फर्रुखाबाद । सोमवार को पूरे जनपद में ईद उल अजहा का त्योहार अमन और चैन की दुआ के साथ मनाया गया। खुदा की बारगाह में शहर व मुल्क में अमन भाईचारे की सलामती के लिए दुआ को हजारों हाथ एक साथ उठे। लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बकरीद की नमाज और कुर्बानी करने को लेकर सुबह से ही घरों में रौनक दिखाई दी।

बच्चो के साथ लोग कुर्ता आदि पहनकर ईदगाह की ओर निकले। ईदगाह पहुंचकर लोगो ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। शहर से लेकर ग्रामीण इलाको की मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नई ईदगाह में मौलाना शकील साहब ने नमाज अदा कराई। नमाज बाद अमन और भाईचारे की सलामती की दुआ की गई। नमाज से पहले तकरीर में देश और दुनियां में बन रहे हालातो पर चिंता जाहिर की गई कहा सभी को मिलजुलकर रहना होगा।

पुरानी ईदगाह में मौलाना शमशाद अहमद चतुर्वेदी ने नमाज अदा कराई और शहर और मुल्क में खुशहाली की दुआ की। सुनहरी मस्जिद में भी पुरसुकून माहौल में बकरीद की नमाज अदा की गई और अमन भाईचारे की दुआ की गई। बकरीद की नमाज बाद नमाजी एक दूसरे को मुबारकबाद देते हुए अपने अपने घरों को पहुंचे और इसके बाद कुर्बानियों का दौर शुरू हो गया। देर शाम तक घरों में आने जाने का दौर चलता रहा। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह , एसपी विकास कुमार नें भी मौके पर पंहुच लोगों को मुबारकबाद दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User