नामकरण संस्कार की खुशी में डीजे पर हर्ष फायरिंग, 2 घायल

Jun 16, 2024 - 15:40
0 50
नामकरण संस्कार की खुशी में डीजे पर हर्ष फायरिंग, 2 घायल

block-350 block-350

दबंगों ने दागी गोलियां दो घायल बच्चे के नामकरण संस्कार की खुशी में डीजे पर चल रहे प्रोग्राम के समय किया गया हमला

कंपिल / फर्रुखाबाद । थाना क्षेत्र कंपिल के गांव नियाजू नगला निवासी गिरीश चंद्र पुत्र नेकराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके परिवार में 13 जून की रात को पौत्र के नामकरण संस्कार की खुशी में डीजे पर खुशगवार माहौल में प्रोग्राम चल रहा था ।

उसी समय ग्राम नगला धनी निवासी बृजमोहन – प्रदीप – अमन – नेकसे तथा ग्राम अब्दुल रहमान निवासी राजेश ने कार्यक्रम स्थल पर आकर भद्दी – भद्दी गलियां देना शुरू कर दिया । हम लोगों के विरोध करने पर इन दबंगों ने जान से मारने की नीयत सेअवैध तमंचों से फायरिंग कर दी । जिससे उसके परिवारी सुखबीर के कंधे और बीकेश के जाँघ में गोलियां लगी ।

गोली लगने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । ‘ घटना को अंजाम दे सभी आरोपी मौके से फरार हो गए । थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले सहित अन्य सुसंगत धाराओं में सभी पांचो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ,घायलों को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User