भारत के प्रथम गोरखा शहीद वीर सपूत श्री निरंजन छेत्री जी का शहीद दिवस (८ जून ) बड़े ही धूम धाम से मनाया

Jun 9, 2024 - 07:12
 0  12
भारत के प्रथम गोरखा शहीद वीर सपूत श्री निरंजन छेत्री जी का शहीद दिवस (८ जून ) बड़े ही धूम धाम से मनाया
Follow:

भारत के प्रथम गोरखा शहीद वीर सपूत श्री निरंजन छेत्री जी का शहीद दिवस (८ जून )बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।

लखनऊ। निरंजन छेत्री जी का जन्म उत्तर प्रदेश हरदोई निवासी गोरखा परिवार के श्री स्वर्गीय दरिया सिंह छेत्री (पिता) के घर में १८५१ में हुआ।बचपन कैसा बीता ये तो नही कह सकते लेकिन गोरखा परिवार में जन्मे थे तो सुरु से ही शूरवीर और त्यागी व्यक्तित्व के धनी थे।

शुरुवात उन्होंने ३४ वी ब्रिटिश मूल नेटिव इन्फेंट्री में सिपाही के रूप में की।बाद में रेजिमेंट का विघटन हो गया और वो वापस घर आ गए।कुछ सालो के बाद वो मणिपुर की राज शाही परिवार की स्थानीय सेना में सूबेदार के पद पर साढ़े तीन साल रहे।वहां उनका काम सैनिकों को ड्रिल परीक्षण तथा राजमहल की सुरक्षा का था।

ब्रिटिश सेना से दम खम से लड़ते हुए उन्होंने एक बार ब्रिटिश सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया तब उन्हे मणिपुर राज सरकार ने उनकी बहादुरी को सम्मानित करते हुए मेजर के पद से सम्मानित किया ये मणिपुरी सेना की बहादुरी का प्रतीक है। हार से बौखलाए ब्रिटिश सेना ने दुबारा चारो तरफ से खोंगजुम (मणिपुर का इलाका ) पर आधुनिक हथियारों के साथ युद्ध छेड़ दिया जिसमे बड़ी संख्या में मणिपुरी सेना के सिपाही शहीद हुए इस युद्ध को इतिहास में एंग्लो - मणिपुरी युद्ध भी कहा जाता है।

गोरखा श्री निरंजन छेत्री जी सेना के साथ लम्बे समय तक लड़ते रहे ब्रिटिश सेना ने २७ अप्रैल १९८१ को संपूर्ण मणिपुर पर कब्जा कर लिया और सनैको को गिरफ्तार कर कुछ को काला पानी की सजा दी।वीर गोरखा श्री निरंजन जी को ८ जून १८९१ में अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के आरोप में फांसी की सजा दे दी। शहीद वीर गोरखा श्री निरंजन जी के मृतुप्रांत इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।आज हम सभी ऐसे वीर गोरखा का १३३ वा शहीद दिवस मना रहे है।

शहीद दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय गोरखा परिसंघ से उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर,जिला सलाहकार श्रीमती सुशीला छेत्री जी,वित्त सचिव. राजेश कुमार,सदस्य कल्पना ओली ,श्रीमती रीना उपाध्याय,भूतपूर्व प्रदेश मूल सचिव विमल राणा ,समाजसेवक चंदन सिंह जी,राजेश राणा , संजय सिंह,संजय सिंह,संजय कुमार ,राम बहादुर चंद जीएवम समाज के अन्य लोगो ने प्रथम गोरखा शहीद निरंजन छेत्री जी के सम्मान कार्यकर्म में हिस्सा लिया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष जीवेश उपाध्याय जी के नीलमथा निवास पर संपन्न किया गया। लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow