अंबरपुर गांव पहुंचे सेना के ब्रिगेडियर,महावीर चक्र से सम्मानित सैनिक की मूर्ति पर चढ़ाये पुष्प

Jun 06, 2024 - 21:28
0 19
अंबरपुर गांव पहुंचे सेना के ब्रिगेडियर,महावीर चक्र से सम्मानित सैनिक की मूर्ति पर चढ़ाये पुष्प

block-350 block-350

अंबरपुर गांव पहुंचे सेना के ब्रिगेडियर,महावीर चक्र से सम्मानित सैनिक की मूर्ति पर चढ़ाये पुष्प

अमृतपुर,/फर्रुखाबाद। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। कवि के द्वारा लिखी गई यह पंक्तियां शहीदों की गौरव गाथा के साथ उनके सम्मान को हमेशा बढाती रहेगी और उनके बलिदान को देश याद करता रहेगा। नायक दृगपाल सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण गंगापार राजेपुर ब्लाक के ग्राम अंबरपुर में ब्रगेडियर साहब द्वारा किया गया।

जिसमे भाकियू भानू की टीम भी मौजूद रही। शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया। महावीर चक्र से सम्मानित नायक दृगपाल सिंह के हौसले के आगे दुश्मन को मैदान छोड़ना पड़ा था। उनके साहस को देख उनकी कंपनी के जवान लगातार दुश्मन से भिड़ते रहे। भले ही युद्ध की समाप्ति 16 दिसंबर 1971 को हुई,लेकिन दुश्मन सेना के हौसला पस्त करने का काम 13 व 14 दिसंबर की रात को ही हो गया था।

मेजर ललित मोहन भाटिया और नायक दृगपाल सिंह ने दुश्मन सेना पर भारी अटैक करते हुए उसका हौसला पस्त कर दिया। उनके द्वारा देश के लिए दी गई कुर्बानी सदियों सदियों तक याद रखी जाएगी जोकि देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। भारतीय किसान यूनियन भानू उनकी प्रतिमा को डेकोरेट करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेगी। उनको शत शत नमन एवं प्रणाम जय हिंद मूर्ति अनावरण के दौरान आर्मी अधिकारी एवं समस्त आर्मी फोर्स के साथ-साथ तमाम रिटायर्ड सैनिक तथा अवधेश सिंह सोमवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष,जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह सोमवंशी,जिला कोषाध्यक्ष करुणा शंकर अग्निहोत्री,तहसील उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़,आशीष उर्फ बबलू यादव युवा जिलाध्यक्ष,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष लकी उर्फ मुन्ना खां,तहसील अध्यक्ष युवा आकाश राठौर,प्रदीप सिंह सोमवंशी फौजी,सुनील सिंह फौजी,रामप्रताप सिंह फौजी,श्री हरनाम सिंह फौजी,श्री सुरेंद्रपाल सिंह फौजी,श्री उमेश सिंह पूर्व प्रधान एवं पूर्व सैनिक, बृजपाल सिंह राठौड़ प्रधान सबलपुर सहित हजारों की संख्या में लोग वलिदान सैनिक के सम्मान में मौजूद रहे। घंटों चले इस कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के साथ किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User