भीषण गर्मी का सितम,दोपहर में बाजार में पसर जाता है सन्नाटा, अब राहगीरो की प्यास बुझाने के लिए नहीं दिखते प्याऊ

Jun 01, 2024 - 21:20
0 14
भीषण गर्मी का सितम,दोपहर में बाजार में पसर जाता है सन्नाटा, अब राहगीरो की प्यास बुझाने के लिए नहीं दिखते प्याऊ

block-350 block-350

भीषण गर्मी का सितम,दोपहर में बाजार में पसर जाता है सन्नाटा, अब राहगीरो की प्यास बुझाने के लिए नहीं दिखते प्याऊ

कायमगंज/फर्रुखाबाद । भीषण गर्मी का सितम जारी है। कडी धूप, गर्म हवाए के थपेड़े लोगो को झुलसा रहे है। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। अब राहगीरो की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ नहीं दिखते है। भीषण गर्मी से लोगो का बुरा हाल है।

जैसे जैसे दिन चढाता है तो गर्मी और बढ़ती जाती है। दोपहर के समय सड़को पर निकलना मुश्किल हो जाता है। दिन भर शरीर को झुलासा देने वाली गर्मी से हर किसी का बुरा हाल है। गर्म हवाओं से और भी बुरा हाल हो जाता है। लोग दोपहर के समय घर से निकले में परहेज करते है। बहुत जरुरी काम हो तभी लोग घर से निकलते है। लोगों का कहना है कि जब वह दोपहर के समय घर से निकलते है तो ऐसा महसूस होता है कि जैसे कि उनका शरीर जल रहा हो आंखे लाल पड़ने लगती है और खुजली होने लगती है।

गर्मी से बचने के लिए लोग बार बार चेहरे व सिर को धोते हुए नजर आते है। लोगों का कहना कि पहले लोग तिराहे, चैराहों व गली गली में प्याऊ लगाया करते थे। लेकिन अब प्याऊ नजर नहीं आते है। पिआऊ लगाने की परंपरा अब खत्म हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User