डीएम की पेशकार पर गिरी गाज: लिपिको का जवाब तलब, हड़कंप

Mar 03, 2024 - 13:43
0 34
डीएम की पेशकार पर गिरी गाज: लिपिको का जवाब तलब, हड़कंप

block-350 block-350

डीएम की पेशकार पर गिरी गाज: लिपिको का जवाब तलब, हड़कंप

 फर्रुखाबाद। तहसील में 5 साल से डटे पेशकार पर जिलाधिकारी की गाज गिरने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आज जिलाधिकारी डॉ0 वी0 के0 सिंह की अध्यक्षता में तहसील कायमगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।

डीएम द्वारा इस दौरान तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया गया। तहसील में अलमारियों में रिकॉर्ड अव्यवस्थित तरीके से रखे हुये देखें गये। व्यवस्था देखकर डीएम ने पर नाराजगी जताते हुए हुए कर्मचारियों से कहा की शिकायतों का तुरंत ही निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को रिकॉर्ड में कटिंग आदि की अनियमिताये मिली। सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो आर के सक्सेना अपनी ही राइटिंग को तुरंत नहीं पढ़ सके।

तब डीएम ने कर्मचारी सक्सेना को डांटते हुए जिम्मेदार रजिस्टर कानून को राजेश कुमार से जानकारी की तो वह भी सही जानकारी देकर डीम को संतुष्ट नहीं कर सके। नायब तहसीलदार भी इस मामले में कुछ नहीं बता पाए। डीएम ने दोनों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश देकर एसडीएम से से भी नाराजगी जताते हुए कहा की क्या देखते हो। डीएम को पता चला की एसडीएम का पेशकार सर्वेश श्रीवास्तव 5 सालों से इसी पद पर डटा है।

इस बात से नाराज डीएम ने पेशकार को हटाने की हिदायत दी। डीएम का कड़ा रुख देख कर्मचारियों में हड़कंप मच कर भय व्याप्त हो गया। तहसील के अधिवक्ता फहीम खां ने पेशकार सर्वुश के एक ही पटल पर 5 सालों से तैनात होने की शिकायत की थी। तहसील दिवस में कुल 156 शिकायते प्राप्त हुई।

जिनमे सर्वाधिक राजस्व विभाग की 65, विधुत 35, पुलिस विभाग की 23, विकास विभाग 11, पूर्ति विभाग 05 व अन्य विभागों की 17 शिकायते आई। 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर विधायक कायमगंज मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User