Kasganj news महामहिम राष्ट्रपति के नाम भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने तहसीलदार सहावर को सौंपा ज्ञापन।

Jul 28, 2023 - 18:41
Updated: 3 years ago
0 39

block-350 block-350

कासगंज मणिपुर में महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को नंगा करके घूमाये जाने एवं उनके साथ सामूहिक दुराचार किए जाने की घटना को निंदनीय बताया वहीं राष्ट्रपति महोदय से मांग करते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग को उठाया है और उस घटना में जो भी दोषी अधिकारी पाए जाएं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जावे इस मांग को भी उठाया गया है भारतीय किसान यूनियन स्वराज का एक प्रतिनिधि मंडल आज तहसील सहावर पर पहुंचा जहां पर तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा को ज्ञापन दिया गया है ।

आगामी समय मे एक और ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के नाम दिया गया है जिसमें नगला अंडहुआ रोड एक्सीडेंट में जो 5 लोगों की मृत्यु हो गई थी उनके परिवार को उचित मुआवजा एवं प्रशासन से यह मांग की गई है कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो जिसके लिए जगह-जगह रोड पर जहाँ अप्रिय घटना घटित जैसी मोड़े हो को पहले से चिन्हित किया जाए एवं ट्रैफिक के जो स्टीकर होते हैं उन्हें रेडियम के साथ लगाया जावे जिससे ऐसी घटना दोबारा ना हो इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा धर्मेंद्र लोधी फौजी प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा राष्ट्रीय संरक्षक गिरीश मिश्रा प्रदेश सचिव विपिन राघव शिव उपाध्याय कौशल किशोर क्रांतिकारी कड़क आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User