जे.एस. विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Feb 21, 2024 - 11:06
0 28
जे.एस. विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

block-350 block-350

जे.एस. विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जे०एस० विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद में तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा शुभारन्भ किया गया जिसमें खिलाडियों ने बढ़-चढ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिताओं में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आदेश सिंह सागर, उपजिलाधिकारी, शिकोहाबाद का स्वागत कुलाधिपति डॉ० सुकेश यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ० पी०एस० यादव, वाइस चेयरपर्सन डॉ० गीता यादव, मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक कुमार, डॉ० हिमांशू यादव, डॉ० शुभम यादव, कुलपति डॉ० वी०पी० अग्रवाल, महानिदेशक डॉ० गौरव यादव ने किया आदेश सिंह सागर उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि विभिन्न खेलों के खेलने से हमारी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक सेहत में सुधार होता है।

खेल का महत्व इतना महत्वपूर्ण है कि इसके बिना हमारा जीवन अधूरा माना जा सकता है। डॉ० सुकेश यादव, कुलाधिपति ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाये रखते है। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है। डॉ० पी०एस० यादव, प्रतिकुलाधिपति ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल का महत्व सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य की ही सीमा नही होता है अपितु यह हमारे मनोवैज्ञानिक विकास के लिये भी अत्यन्त आवश्यक है।

डॉ० गौरव यादव, महानिदेशक ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता है। यह हमारे मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करता है और हमें खुश और स्वस्थ रखता है। 800 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कला वर्ग की नीरू एवं द्वितीय स्थान विज्ञान वर्ग की सोनम राठौर एवं तृतीय स्थान विज्ञान वर्ग की वन्दना ने प्राप्त किया।

800 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान विज्ञान वर्ग के अनुज कुमार, द्वितीय स्थान विज्ञान वर्ग के विपिन कुमार एवं तृतीय स्थान वाणिज्य वर्ग के शिवम कुमार ने प्राप्त किया।

इस शुभावसर पर खेल समिति के श्री जयवीर सिंह यादव, डॉ० आर०ए० कुशवाह, लेफ्टीनेंट शैलेन्द्र सिंह, डॉ० विवित कुमार यादव, डॉ० भारती यादव, डॉ० अंजली राव, श्री रंजन जादौन, श्री अतुल यादव कृष्णवीर सिंह का खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ० रूपकथा घोष एवं श्रीमती सृष्टी गुप्ता ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User