मछली पकड़ने समुद्र में गए 12 भारतीय मछुआरे श्रीलंका ने किए गिरफ्तार

Jan 14, 2024 - 19:41
0 59
मछली पकड़ने समुद्र में गए 12 भारतीय मछुआरे श्रीलंका ने किए गिरफ्तार

block-350 block-350

श्रीलंका की नौसेना ने एक बार फिर कई भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि वे श्रीलंकाई अधिकार क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे. 12 मछुआरों के साथ पड़ोसी देश की नौसेना ने उनकी तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।

घटना शनिवार की है जब भारतीय मछुआरे मछली पकड़ने के लिए श्रीलंकाई तट की तरफ गए थे. बताया जा रहा है कि आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया है. भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का मुद्दा एक बड़ा मसला है।

श्रीलंकाई नौसेना ना सिर्फ भारतीय मछुआरों को पकड़ती है, बल्कि उनपर गोलीबारी भी करती है. पाल्क स्ट्रेट के आसपास इस तरह की घटनाएं आम हैं, जहां लंकाई नौसेना मछुआरों को पकड़ने के साथ उनकी नौकाओं को भी जब्त कर लेती है।

कहां पकड़ लिए जाते हैं भारतीय मछुआरे? पाल्क स्ट्रेट श्रीलंका और तमिलनाडु को अलग करने वाली एक पतली पट्टी है, जो दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का हॉटस्पॉट माना जाता है. पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों पर गोलियां बरसाईं, उन्हें गिरफ्तार किया और उनकी नौकाएं जब्त कर लीं।

2023 में श्रीलंकाई नौसेना ने 240 मछुआरों को किया अरेस्ट श्रीलंका अपने अधिकार क्षेत्र वाले पानी में मछली पकड़ने को अवैध मानता है और इसलिए वे मछुआरों पर कार्रवाई करते हैं. बीते साल 2023 में श्रीलंका की नौसेना ने कमोबेश 240 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया था।

इनके अलावा उनकी कम से कम 34 ट्रॉलर को जब्त भी कर लिया। दिसंबर में ही दर्जनों मछुआरे किए गए गिरफ्तार पिछले साल 6 दिसंबर को 21 मछुआरे गिरफ्तार कर लिए गए थे. श्रीलंका की नौसेना ने इसके साथ ही उनके चार ट्रॉलर को भी जब्त कर लिया था।

इनके अलावा मध्य दिसंबर में भी कम से कम 14 मछुआरे गिरफ्तार कर लिए गए. श्रीलंकाई सरकार का कहना है कि मछुआरों का मुद्दा एक बड़ा मुद्दा है और इस मसले के हल के लिए दोनों देशों में राजनयिक स्तर पर बातचीत की जरूरत है और कोई ठोस हल निकालने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User