फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया

Jul 14, 2023 - 08:04
0 55
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया

block-350 block-350

PM Modi in France: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया. मैंक्रों ने पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। बता दें कि पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी से पहले दुनिया के कई नेताओं कोइस सम्मान से सम्मानित किया गया है।

इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव सहित अन्य शामिल हैं। फ्रांस में PM मोदी का भव्य स्वागत बता दें कि दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस गए प्रधानमंत्री मोदी का पेरिस में जमकर स्वागत किया गया  ।

 वहां पहुंचते ही पीएम को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया है. इसके बाद पीएम मोदी ने कई नेताओं से बात की. कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए. इसके बाद पीएम मोदी पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने यूपीआई, चंद्रयान-3, गरीबी जैसे मुद्दों का जिक्र किया. इसके बाद पीएम मोदी पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों से साथ डिनर किया।

 इस साल PM मोदी को इन चार देशों ने किया सम्मानित जून 2023 में मिस्र ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द नाइल सम्मान से सम्मानित किया था। मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी ने पीएम मोदी को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू अवार्ड से सम्मानित किया था. मई 2023 में फिजी ने पीएम मोदी को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी सम्मान से सम्मानित किया था. मई 2023 में पलाऊ रिपब्लिक ने पीएम मोदी को एबाकल अवार्ड से सम्मानित किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User