Anju पाकिस्तान में स्कर्ट पहनकर डांस कर रही है, लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं

Aug 02, 2023 - 13:56
0 379
Anju पाकिस्तान में स्कर्ट पहनकर डांस कर रही है, लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं

block-350 block-350

इस्लामाबाद : सीमा हैदर और अंजू दोनों भारत और पाकिस्तान में चर्चा की विषय बनी हुईं हैं. अंजू जो पिछले महीने पाकिस्तान घूमने गई थी अब वहां नसरुल्लाह से निकाह करके वहीं गृहस्थी बसा रही है।

शादी के बाद से अंजू मानों पाकिस्तान में स्टार बन गई है. अंजू को 272 स्क्वायर फुट का प्लॉट लाखों रुपए इनाम में मिल चुके हैं. इन सब के बावजूद अंजू फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर चर्चा में बनी रहती है. सोशल मीडिया पर उसके दो वीडियो काफी चर्चा में है।

 एक वीडियो में वह नीले स्कर्ट और व्हाइट टॉप में शॉल डाले हिंदी गाने पर नाचते हुए नजर आ रही है. वहीं एक अन्य वीडियो में नसरुल्लाह के साथ बुर्के में नजर आ रही है. जिसमें उसे ये कहते हुए देखा जा सकता है कि वह पाकिस्तान क्यों गई। अंजू की इंस्‍टाग्राम और फेसबुक रील्‍स को देखने से पता लगता है कि वह वहां पर किस तरह से रह रही हैं।

 एक रील में अंजू नीले रंग की स्कर्ट और सफेद टॉप में डांस कर रही है. एक और वीडियो में वह बुर्के में नजर आ रही हैं । एक वीडियो को सुनने से पता लगता है कि अंजू बता रही है कि वह पाकिस्‍तान क्‍यों गईं? नसरुल्‍लाह अक्‍सर अंजू को अपर दीर की फोटोग्राफ्स भेजता था ।

अंजू को वह जगह काफी खूबसूरत लगती थी. इसके बाद वह पाकिस्‍तान जाने के सपने देखने लगी. अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए अंजू पाकिस्‍तान के खैबर जा पहुंची और नसरुल्‍लाह के साथ रहने लगी. फिलहाल अंजू खैबर पख्तूनवां के अपर दीर के गांव कुलशों में रह रही है।

 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने काफी कॉमेंट किए. कई लोगों ने कहा, ‘शर्म आनी चाहिए, आप दो बच्चों की मां हैं.’ वहीं कई यूजर ने कहा कि जो अपने बच्चों की नही हुई वह किसी और की क्या होगी.’ वहीं, एक शख्स ने लिखा, ‘ बच्चों को रुलाकर पाकिस्तान में रोमांस कर रही हो, अल्लाह एक दिन तुम्हें सबक जरूर सिखाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User