10 दिन पहले घर से गायब हुई महिला का शव मिला गन्ने के खेत में

Dec 01, 2023 - 20:56
0 47
10 दिन पहले घर से गायब हुई महिला का शव मिला गन्ने के खेत में

block-350 block-350

10 दिन पहले घर से गायब हुई महिला का शव मिला गन्ने के खेत में

 खोजबीन के बाद पति ने कराई थी गुमशुदी दर्ज

कायमगंज / फर्रुखाबाद । घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में नगर के समीप बसे गांव प्रेम नगर की बताई जा रही है । यहां के निवासी दयाराम पुत्र स्वर्गीय हप्पू जाटव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी 22 नवंबर को समय करीब दिन के 10:00 बजे बिना बताए कहीं चली गई थी ।

खोजबीन के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो उसके द्वारा 28 नवंबर को कोतवाली कायमगंज में गुमशुदी दर्ज कराई गई थी । इसके बाद आज उसे पता चला की शमशाबाद क्षेत्र में फैजाबाद स्थित पशु चिकित्सालय के पीछे गन्ने के खेत में किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। इस पर वह अपनी बेटी चांदनी के साथ मौके पर पहुंचा ।

उसने तथा उसकी बेटी ने कपड़ों तथा नेल पॉलिश एवं बिछिया आदि से मृतक की पहचान अपनी पत्नी सगुना देवी के रूप में की ।कपड़ों तथा अन्य चीजों से पहचान इसलिए करनी पड़ी , क्योंकि मेरी पत्नी के शव को पहचान मिटाने के लिए जला दिया गया था । पुलिस ने मृतक के पति दयाराम की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 – 201 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User