हड़ताल हो या नहीं मंगलवार को सहमति पत्र भरें शिक्षक-कर्मी: जिला महामंत्री

Nov 21, 2023 - 20:21
0 18
हड़ताल हो या नहीं मंगलवार को सहमति पत्र भरें शिक्षक-कर्मी: जिला महामंत्री

block-350 block-350

हड़ताल हो या नहीं मंगलवार को सहमति पत्र भरें शिक्षक-कर्मी: जिला महामंत्री

 एटा। पुरानी पेंशन बहाली के लिए जनवरी माह में प्रस्तावित देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों का सर्वे होगा, इसके लिए जिले के शिक्षक व कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में वोटिंग करेंगे। पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक और कर्मचारी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं और निरंतर आंदोलन कर रहे हैं, 10 अगस्त को जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने दिल्ली में जाकर प्रदर्शन किया था।

जहां केंद्र सरकार द्वारा एक समिति बनाई गई थी पर इसके बाद पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में कोई बैठक नहीं हुई। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के तत्वाधान में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जनवरी में अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए सर्वे किया जा रहा है। हड़ताल से 45 दिन पूर्व सरकार को नोटिस दिया जाता है, नोटिस दिए जाने से पूर्व शिक्षक एवं कर्मचारियों से सर्वेक्षण कर सहमति ली जाती है।

यदि दो तिहाई शिक्षक कर्मचारी हड़ताल के लिए अपनी सहमति देते हैं तब हड़ताल घोषित होती है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एटा के लोकपाल सिंह यादव जिला महामंत्री वीरपाल सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन समाप्त करना और एनपीएस लागू करना शिक्षक कर्मचारियों के हित में नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हित में किया गया था, अब इस धारणा को आम जनता समझ चुकी है।

इसी क्रम में मंगलवार को एटा में ब्लॉक निधौलीकलां, मारहरा व अन्य ब्लॉकों में भी सहमति पत्र भी भरवाए गए। पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को सभी न्याय पंचायत में शिक्षक अपना मत दिए। मतपत्र बुधवार को जिला स्तर पर एकत्र किए जाएंगे।

सरकार को बिना शर्त तुरंत पुरानी पेंशन बहाल कर देनी चाहिए। शशिकांत शर्मा माण्डलिक मंत्री, लोकपाल सिंह जिलाध्यक्ष,कमलेश कुमारी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष,वीरपाल सिंह जिलामंत्री, अभिलाष सिंह बारिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीन कुमार जिला कोषाध्यक्ष, ओमबीर सिंह जिला संयुक्त मंत्री,मनोज कुमार ब्लॉक अध्यक्ष निधौलीकलां, पुष्पेन्द्र कुमार ब्लॉक मंत्री निधौलीकलां।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User