सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का वेतन, दिल्ली जाने से पहले जानलें

Oct 20, 2023 - 13:59
 0  44
सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का वेतन, दिल्ली जाने से पहले जानलें
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की ओर से श्रमिकों को दिवाली का तोहफा मिला है।

श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने वीरवार को दिल्ली के अकुशल, अर्ध कुशल और अन्य श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। साथ ही, श्रम मंत्री ने सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर के साथ भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। नई दरें 1 अक्तूबर से लागू की गई हैं।

श्रम मंत्री ने कहा कि दिल्ली में मजदूरों को मिलने वाला न्यूनतम वेतन देश के अन्य किसी भी राज्य की तुलना में सबसे अधिक है। इसका लाभ लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा। जिसमें गैर-मैट्रिक, मैट्रिक और स्नातक कर्मचारी शामिल हैं।

श्रम मंत्री ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिकों को महंगाई भत्ते पर रोक नहीं लगाई जा सकती है, जिन्हें सामान्य तौर पर केवल न्यूनतम मजदूरी मिलती है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ते को जोड़कर नए न्यूनतम वेतन की घोषणा की है।

 नई दरों के अनुसार कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन में 312 रुपए, अर्ध कुशल 286 रुपए, अकुशल 260 रुपए, गैर-मैट्रिक 286 रुपए, मैट्रिक पास व गैर-स्नातक में 312 रुपए और स्नातक व इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले मजदूरों में 338 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

 ऐसे बढ़ा मजदूरों का न्यूनतम वेतन वर्ग पहले अब अकुशल

 श्रमिक 17,234 17,494

अर्ध कुशल श्रमिक 18,993 19,279

 कुशल श्रमिक 20,903 21,215

 गैर-मैट्रिक कर्मचारी 18,993 19,279

 मैट्रिक पास कर्मचारी 20,903 21,215

स्नातक व इससे अधिक 22,744 23,082